संस्थाएं
विश्व पर्यावरण दिवस जागरुकता अभियान पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के निर्देशन में अणुव्रत समिति, चेन्नई द्वारा आचार्य महाश्रमणजी के सुशिष्य मुनि पुलकितकुमारजी एवं मुनि आदित्यकुमारजी के सान्निध्य में एचएफसीएल कम्पनी में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। देश भर में अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के तत्वावधान में संचालित पर्यावरण जागरूकता अभियान के अंतर्गत एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायी पहल 'एक संकल्प - एक दिन - एक साथ' के मूल मंत्र के साथ आयोजित इस अभियान के तहत दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक ए सी बंद रखने का अध्यक्षा सुभद्रा लुणावत द्वारा आह्वान किया गया, उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा सरकार की जिम्मेदारी के साथ हम सब की भी सामुहिक जिम्मेदारी है। मुनि पुलकितकुमारजी ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा करना हर नागरिक का दायित्व है।