संस्थाएं
विश्व पर्यावरण दिवस जागरुकता अभियान पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अणुव्रत विश्व भारती सोसाइटी के तत्वावधान में, अणुव्रत समिति मुंबई के निर्देशन में, क्षेत्रिय अणुव्रत समिति गोरेगांव के संयोजक शांतिलाल बाफना के संयोंजकीय में,पगरव सोसायटी के प्रांगण में वृक्षारोपण का सुंदर आयोजन किया, जिससे स्थानीय सोसायटी के रहवासियो नें बहुत ही प्रशंसा की, एवं कहाँ की पेड़ पर्यावरण का एक अनिवार्य हिस्सा हैं। धरती पर पेड़ों और पौधों के अस्तित्व के बिना मनुष्य और जानवरों की अन्य प्रजातियों का अस्तित्व संभव नहीं है। वृक्षारोपण के बुनियादी लाभों में से एक यह है कि यह हमें ऑक्सीजन देती हैं। ये कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित कर पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ बनाने का कार्य करती हैं। रबर इसके अलावा फल, लकड़ी, आदि और भी बहुत कुछ प्रदान करते हैं। लोगों को अपने लाभों को बल देते हुए अधिक पेड़ों के रोपण के महत्व के बारे में संवेदनशील होना चाहिए। इसका प्रसार रेडियो, टेलीविजन, समाचार पत्र, सोशल मीडिया, होर्डिंग और पत्रक के माध्यम से किया जा सकता है।