श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

संस्थाएं

पर्वत पाटीया

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा व तेरापंथ युवक परिषद् का शपथग्रहण समारोह युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या शासन श्री साध्वी मधुबाला जी आदि ठाणा 5 के सान्निध्य में तेरापंथ भवन सिटीलाइट में आयोजित हुआ । श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन कमलपुगलिया ने किया ।तेरापंथ सभा पर्वत पाटीया के अध्यक्ष संजय बोहरा व तेयुप अध्यक्ष अशोक कोचर ने अपनी टीम की घोषणा की | संस्था शिरोमणि श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के मुख्य न्यासी संजय सुराणा ने श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा पर्वत पाटीया की शपथ दिलाई व शुभकामनाएं मंगलकामनाएं प्रेषित की।साध्वी श्री मंजुलयशा जी ने आध्यात्मिक कार्य करके समाज को कैसे आगे बढ़ायें और सभी के प्रति मंगलकामनाएं प्रेषित की| संस्था शिरोमणि श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के गुजरात राज्य के आंचलिक प्रभारी अनिल जी चंडालिया, उपाध्यक्ष फूलचंद छत्रावत व अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के महामंत्री सौरभ पटावरी,सिटीलाइट तेरापंथ भवन के मैनेजिंग ट्रस्टी अनिल बोथरा ने अपने विचार रखे और सभी को शुभकामनाएं मंगलकामनाएं प्रेषित की|