संस्थाएं
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार
तेरापंथ भवन अमृत सभागार में शासनश्री साध्वी सत्य प्रभाजी एवं साध्वी कुंदन प्रभाजी के सान्निध्य में तेरापंथ सभा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। साध्वी सत्य प्रभाजी ने कहा आज तेरापंथ सभा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। तेरापंथ सभा स्थानीय स्तर पर महत्वपूर्ण संस्था हे। जिसमें किसी व्यक्ति को महत्वपूर्ण पद संभालने से पहले पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है। तेरापंथ सभा के ऊपर जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा है जिसको गुरुदेव आचार्य श्री महाश्रमण जी ने संस्था शिरोमणि से अलंकृत किया हे उसके निर्देशानुसार हर आध्यात्मिक सामाजिक कार्य को समर्पण समन्वय के साथ करने का लक्ष्य रखना चाहिए। निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राणमल फोलामेहता को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।तत्पश्चात वर्तमान अध्यक्ष राणमल फोलामेहता ने अपने पदाधिकारी एवं कार्य समिति के नामों की घोषणा करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के कार्यकारणी सदस्य एवं बालोतरा सभा के प्रभारी गौतम सालेचा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया। निवर्तमान अध्यक्ष महेन्द्र ने सभा के डॉक्यूमेंट किट वर्तमान अध्यक्ष राणमल फोलामेहता को हस्तांतरण कर सुपर्द किये। कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों एवं श्रावक समाज का आभार सभा सहमंत्री राजेश बाफना ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन सभा मंत्री मोहन बाफना ने किया।