श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

संस्थाएं

अहमदाबाद पूर्व

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद पूर्व का शपथ ग्रहण समारोह शासन श्री साध्वी राम कुमारी जी आदि ठाणा-4 के सानिध्य में तेरापंथ भवन कांकरिया मणिनगर में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मंगल शुरुआत साध्वी श्री जी के नमस्कार महामंत्र के उच्चारण से हुई । तेयूप सदस्यों द्वारा विजय जीत का सगान किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन तेरापंथी सभा अहमदाबाद के अध्यक्ष राकेश सिपानी ने किया। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र मणोत एवं सह चुनाव अधिकारी मनोज सिंघी ने नवनियुक्त अध्यक्ष नलिन दूगड़ को नियुक्ति पत्र भेंट किया साथ में सभी संस्थाओं के पदाधिकारी भी जुड़े नव नियुक्त अध्यक्ष नलिन दूगड़ को तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म के ट्रस्टी रायचंद लुनिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपने पदाधिकारी की एवं कार्य समिति सदस्यों की घोषणा की। अध्यक्ष: नलीन दुगड़, उपाध्यक्ष प्रथम : दीपक बोथरा, उपाध्यक्ष द्वितीय: प्रशांत नाहटा, मंत्री : शीतल डोसी , सह मंत्री प्रथम : संदीप बरडि़या, सह मंत्री द्वितीय: हर्ष सिंघी, कोषाध्यक्ष : हितेश लुनिया , संगठन मंत्री : गौरव भंसाली। इन सभी को शपथ अभातेयूप के प्रबुद्ध विचारक अशोक लुनिया एवं अहमदाबाद सभा के मंत्री नरेंद्र जी माण्डोतर ने दिलाई। साध्वी सुविधि प्रभा जी ने अपने संबोधन में युवकों को प्रेरणा देते हुए कहा कि युवक तेरापंथ भवन में उपस्थित होकर शनिवार की सामयिक का लक्ष्य, उपवास का लक्ष्य रखें अपना स्वयं का आध्यात्मिक विकास करें।