संस्थाएं
गुरु पुष्य दिव्य अनुष्ठान का भव्य आयोजन
सिख रोड स्थित बांठिया गार्डन में युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी के सुशिष्य मुनि दीप कुमारजी सहवर्ती संत मुनि काव्य कुमारजी के सानिध्य में तेरापंथी सभा सिकंदराबाद द्वारा गुरु पुष्य दिव्य अनुष्ठान का भव्य आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में लगभग 450 श्रद्धालुओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुनि दीप कुमार जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा कि गुरु पुष्य नक्षत्र भारतीय ज्योतिष एवं आध्यात्मिक परंपरा में अत्यंत शुभ एवं फलदायी माना गया है। सभा अध्यक्ष सुशील संचेती सहित उनकी टीम, महासभा प्रभारी लक्ष्मीपत बैद, कार्यक्रम संयोजक हुकुमचंद कोटेचा, प्रकाश बोथरा, अरिहंत गुजरानी एवं खुशहाल भंसाली ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।