संस्थाएं
दायित्व बोध ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन
तेरापंथ युवक परिषद राजाजीनगर का सत्र 2026-27 का दायित्व बोध ग्रहण समारोह युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वी पावनप्रभाजी ठाणा-4 के पावन सान्निध्य में तेरापंथ सभा भवन, राजाजीनगर में जैन संस्कार विधि के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंच परमेष्ठी नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। जैन संस्कारक सतीश पोरवाड़ एवं रनित कोठारी ने विभिन्न मंगल मंत्रोच्चारों के साथ जैन संस्कार विधि को संपन्न करवाया। दायित्व बोध ग्रहण समारोह के द्वितीय सत्र में तेयुप राजाजीनगर द्वारा संचालित भिक्षु श्रद्धा स्वर टीम के सदस्यों ने विजय गीत का संगान किया।
तत्पश्चात अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया। तेयुप निवर्तमान अध्यक्ष जितेश दक ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत करते हुए नवमनोनीत अध्यक्ष राजेश देरासरिया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवमनोनित अध्यक्ष राजेश देरासरिया ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष प्रथम कमलेश गन्ना, उपाध्यक्ष द्वितीय सुनील मेहता, मंत्री जयंतीलाल गांधी, सहमंत्री प्रथम अनिमेष चौधरी, सहमंत्री द्वितीय जीतू मेहता, संगठन मंत्री योगेश मेहता, कोषाध्यक्ष कुनाल गन्ना, प्रचार-प्रसार एवं मीडिया प्रभारी भावेश बोथरा तथा कार्यसमिति सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। साध्वी पावनप्रभाजी ने मंगल उद्धबोधन प्रदान करते हुए अध्यक्ष पद के दायित्वों, संघ एवं संगठन के प्रति मर्यादाओं तथा गुरु इंगित के अनुरूप कार्य करने की प्रेरणा प्रदान की। साथ ही।
अभातेयुप राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत ने शुभ-मंगलकामनाएं संप्रेषित करते हुए परिषद को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का आवाहन किया एवं परिषद के कार्यो को सजगता, समर्पण एवं अच्छी निष्पति से करने के लिए कहा। अभातेयुप अभूतपूर्व अध्यक्ष युवा गौरव विमल कटारिया, अभातेयुप राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोहित कोठारी, अभातेयुप प्रबुद्ध विचारक दिनेश पोखरणा ने नवगठित टीम को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर परिषद द्वारा आयोजित किए जाने वाले योगा से होगा 3.0 का बैनर अनावरण भी किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन अनिमेष चौधरी ने किया।