अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

संस्थाएं

लिलुआ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के तत्वावधान में तेरापंथ भवन, लिलुआ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर एक दिवसीय 'प्रेक्षा ध्यान योग शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 8:00 बजे अध्यक्ष वीर दूधोरिया के प्रेरणादायी स्वागत उद्बोधन से हुआ। अरुण नाहटा ने प्रेक्षा ध्यान की वैज्ञानिक पद्धति को अत्यंत सरल एवं रोचक शैली में प्रस्तुत किया। मंत्री विकास पुगलिया ने योग करें, निरोग रहें के उद्घोष के साथ प्रशिक्षक उपासक एवं संस्कारक अरुण नाहाटा, हावड़ा अणुव्रत समिति के मंत्री वीरेंद्र बोहरा, TPF के अध्यक्ष रितेश डु॔‌गर, लिलुआ महिला मंडल के अध्यक्ष सुशीला छाजेर सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल संयोजन हेतु अमित बाटिया को हार्दिक साधुवाद।