संस्थाएं
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में YOGAseHOGA 3.O अभियान का आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद सूरत द्वारा तेरापंथ भवन सिटी लाइट में 'शासनश्री' साध्वी मधुबाला जी ठाणा-5 के सानिध्य में प्रेक्षा फाऊंडेशन, सूरत के सहयोगी के रूप में आयोजित किया गया। साध्वी मंजुलयशाजी द्वारा मेडिटेशन करवाया गया, प्रेक्षा फाउंडेशन की प्रशिक्षिको द्वारा योग- प्राणायाम करवाया गया और योग से होने वाले लाभ और स्वस्थ जीवन में योग की उपयोगिता को समझाया गया। तेयुप-सूरत सहयोगी संस्था के रूप में जुड़ा साथ में सभा, महिला मंडल, तेरापंथ प्रोफेशनल फॉर्म, अणुव्रत आदि संस्थाएं भी उपस्थित रही।