अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

संस्थाएं

वेसु कैनाल कॉरिडोर, सूरत

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में YogaSeHoga 3.O अभियान का आयोजन अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, सूरत, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर YogaSeHoga 3.O. अभियान का आयोजन किया गया। नवकार मंत्र के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी के संयम, साधना एवं स्वास्थ्य-संवर्धन संबंधी प्रेरणादायी संदेशों से प्रेरणा ग्रहण करते हुए परिषद द्वारा योग के माध्यम से आत्मिक एवं शारीरिक विकास का संदेश समाज तक पहुँचाया गया। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है तथा युवाओं को इसे अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए। स्थानीय परिषद के अध्यक्ष अमित सुराणा ने कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित संभागीयों से योग को अपनाने अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ज्ञापन तेयुप मंत्री गणेश बम्ब ने किया।