अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

संस्थाएं

हैदराबाद

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्रेक्षा फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रेक्षावाहिनी, हिमायतनगर द्वारा एक विशेष योग कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हिमायतनगर स्थित तेरापंथ भवन में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 48 साधकों ने भाग लेकर योग एवं ध्यान का अभ्यास किया। मीनाक्षी सुराणा ने बताया कि कार्यक्रम का भावपूर्ण शुभारंभ रश्मि द्वारा प्रस्तुत 'त्रिपदी वंदना' से हुआ, जिसके पश्चात् उपस्थित सभी साधकों ने सामूहिक रूप से 'प्रेक्षा गीत' का संगान किया। इसके उपरांत, अंजू ने योग प्रशिक्षक सरिता का संक्षिप्त परिचय दिया। योग प्रशिक्षक सरिता ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया और स्वस्थ जीवन के लिए योग के महत्व पर प्रकाश डाला।