संस्थाएं
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
तेरापंथ सेवा समाज व प्रेक्षा वाहिनी शाहीबाग अहमदाबाद के संयुक्त प्रयास द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में भव्य योगशिविर शांतिदूत आचार्य श्री महाश्रमणजी के आज्ञानुवर्ती मुनिश्री मुनि सुब्रतकुमारजी ठाणा-3 के सानिध्य में ग्राउंड फ्लोर तेरापंथ भवन शाहीबाग में आयोजित किया गया। मुनिश्री मुनिसुब्रतकुमारजी ने उपस्थित जन समूह सम्बोधित करते हुए कहा कि योग की चंचलता को रोकने का सशक्त माध्यम है प्रेक्षाध्यान, जो शान्ति व आनंद का राजमार्ग है। मुनिश्री ने आगे कहा कि प्रेक्षाध्यान आचार्य महाप्रज्ञजी का मानव जाति को महान अवधान है जो अपने योग साधना जो जैन धर्म की पुरानी महान पद्धति को सरल व वैज्ञानिक ढंग से प्रस्तुत कर शान्ति व आनन्द का राजमार्ग नवीन ढंग से पेश किया उसका नाम है प्रेक्षाध्यान। प्रेक्षा प्रशिक्षक जवेरीलाल संकलेचा ने कहा कि प्रेक्षाध्यान व्याधि आदि व उपाधि दूर करके समाधी मार्ग प्रशस्त करती है आवश्यकता निरंतर प्रयोग करने की है प्रेक्षाध्यान के प्रयोग कराए। तेरापंथ सेवा समाज के ट्रस्टी श्री जवेरीलाल संकलेचा स्वागत भाषण, तेरापंथ सेवा समाज ट्रस्टी मंत्री श्री दिनेशजी बालर ने आभार ज्ञापन किया| कुशल सयोजन प्रेक्षा वाहिनी शाहीबाग सवाहक राकेशजी सिपानी, तेयुप के अध्यक्ष संदीप मांडोत, TPF अध्यक्ष जाग्रत संकलेचा व अणुव्रत समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश धींग आदि के साथ लगभग 125 साधको ने बड़े उत्साह से योग किया। ट्रस्टी मंत्री दिनेश बालर का विशेष सहयोग व श्रम रहा।