संस्थाएं
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में अणुव्रत समिति, तेरापंथ महिला मंडल अंतर्गत युवती विभाग एवं तेरापंथ युवक परिषद इचलकरंजी के संयुक्त तत्वावधान में तेरापंथ भवन में विशेष योग सेशन का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षिका मोनिका भंसाली एवं समता चोपड़ा ने उपस्थित सभी सदस्यों को योग के विभिन्न आसन एवं ध्यान के आसन बहुत ही सुंदर एवं सरल तरीके से करवाए। दोनों ने योग की बारीकियों को समझाते हुए नियमित अभ्यास का महत्व बताया। तेरापंथ युवक परिषद् के अध्यक्ष अंकुश बाफना ने पधारे हुए सभी सदस्यों का स्वागत किया एवं आभार व्यक्त किया।