संस्थाएं
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
आखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में विश्व योगा दिवस पर तेरापंथ युवक परिषद् पर्वत पाटीया ने त्रिदिवसीय कार्यक्रम में फीट युवा हीट युवा आयाम के अन्तर्गत तेरापंथ भवन पर्वत पाटीया पर रखा गया | प्रेज्ञा प्रशिक्षक मनोज सुराणा ने विभिन्न तरह के प्रणायाम व योगा करवाये | साथ में बताया कि योग अपने जीवन में कितने उपयोगी है और कितने फायदे हैं| कार्यक्रम में सभा टीम व तेयुप टीम के साथ समाज की अच्छी उपस्थिति रही। तेयुप अध्यक्ष अशोक कोचर ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।