संस्थाएं
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् अहमदाबाद पूर्व द्वारा TEAM ABTYP FYHY के अंतर्गत आयोजित त्रिदिवसीय YOGA से HOGA 3.0 का वन ट्री हिल गार्डन केंद्र, कांकरिया में उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। भारतीय योग संस्थान के गुजरात प्रांत अध्यक्ष देवराजभाई पटेल, उपाध्यक्ष बालकृष्ण अरोड़ा एवं सहयोगी प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में योगासन एवं प्राणायाम का आयोजन किया गया। उपस्थित साधकों ने योग एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक स्फूर्ति, मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। तेरापंथी सभा कांकरिया-मणिनगर अध्यक्ष चंपाला गांधी आदि की सभा में उपस्थिति थी। कार्यक्रम के संयोजक कपिल तातेड़,कल्पित छाजेड़,जितेन्द्र बोथरा,ऋषभ छाजेड़ का विशेष श्रम रहा।