अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

संस्थाएं

गंगाशहर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को 'YogaSeHoga 3.O.' अभियान का आयोजन बोथरा भवन गंगाशहर में मुनि अमृत कुमार जी के सान्निध्य में किया गया। तेयुप मंत्री दिनेश कुमार सोनी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को योग, स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन एवं सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूक करना हैं। जैन श्वेताम्बर तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमणजी के संयम, साधना एवं स्वास्थ्य-संवर्धन संबंधी प्रेरणादायी संदेशों से प्रेरणा ग्रहण करते हुए परिषद द्वारा योग के माध्यम से आत्मिक एवं शारीरिक विकास का संदेश समाज तक पहुँचाया गया। फिट युवा हिट युवा के समन्वयक रोशन छाजेड़, प्रभारी धीरज जैन, सह प्रभारी ललित बरडिया का विशेष श्रम नियोजित हुआ। तेयुप उपाध्यक्ष रोशन नाहटा ने सभी को योग और आसन करवाए।