अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

संस्थाएं

सैंथिया

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में तेरापंथ युवक परिषद, सैंथिया द्वारा एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम योग प्रशिक्षिका श्रीमती दर्शना पारख डे के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कुल 31 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें ज्ञानशाला के बच्चों सहित परिषद के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना था। योग प्रशिक्षिका दर्शना पारख डे को उनके उत्कृष्ट मार्गदर्शन हेतु विशेष धन्यवाद दिया गया। यह आयोजन स्वास्थ्य, अनुशासन एवं सकारात्मक जीवन मूल्यों के प्रसार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।