संस्थाएं
तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का आयोजन
तेरापंथ भवन के प्रांगण में तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का अनुपम आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ युवक परिषद के मंगलाचरण के द्वारा किया गया। मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपासक प्रवक्ता सुरेन्द्र कुमार सेठियाउपस्थित रहे। उन्होंने जैन धर्म , तेरापंथ दर्शन आचार्य भिक्षु द्वारा प्रतिपादित सिद्धांत ,लौकिक एवं लोकोत्तर तथा तेरापंथ के मौलिक सिद्धांतों की व्यवस्थित रूप से श्रावक समाज को जानकारी प्रदान की। सभा के मंत्री रोहित जेन ने कार्यशाला के उद्देश्य की जानकारी श्रावक समाज को बतलाई।
भिक्षु प्रतिष्ठान के अध्यक्ष सुरेन्द्र नगुरावाला व महासभा प्रभारी एवं सभा कार्य समिति सदस्य संदीप आंचलिया का इस कार्यशाला के आयोजन में सक्रिय भूमिका रही। इस कार्यशाला में 100 की संख्या में उपस्थित श्रावक समाज ने अनेक जिज्ञासा प्रस्तुत की , जिसका समुचित समाधान प्रशिक्षक महोदय ने प्रदान किया। इस कार्यशाला में महिला मंडल की भी सक्रिय भूमिका रही। आभार ज्ञापन तेरापंथ सभा अध्यक्ष भोजराज जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन सभा के मंत्री रोहित जैन द्वारा किया गया।