यमुना स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

संस्थाएं

दिल्ली।

यमुना स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

दिल्ली। दिल्ली सरकार एवं दिल्ली नगर निगम द्वारा आयोजित यमुना स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत अणुव्रत समिति ट्रस्ट, दिल्ली के कार्यकर्ताओं ने अपना श्रमदान दिया। इस कार्यक्रम में दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग के मंत्री माननीय प्रवेश वर्मा, विश्वास नगर के विधायक ओम प्रकाश शर्मा, दिल्ली नगर निगम के डेम्स कमेटी के अध्यक्ष संदीप कपूर आदि उपस्थित रहे। अणुव्रत समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष बाबूलाल गोलछा के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष शांतिलाल पटावरी, मंत्री पवन गिडिया एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। अणुव्रत समिति ट्रस्ट-दिल्ली पूरी दिल्ली को साफ-स्वच्छ, पर्यावरण अनुकूल एवं नशा मुक्त बनाने के लिए कृत संकल्प है।