संस्थाएं
रक्त जांच परीक्षण शिविर का सफल आयोजन
कटक। तेरापंथ युवक परिषद, कटक द्वारा स्थानीय तेरापंथ भवन, कटक में 'रक्त जांच परीक्षण शिविर'का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर Focus Advanced Diagnostics एवं TATA 1MG के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ। शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया एवं कुल विभिन्न प्रकार के 150 रक्त जांच परीक्षण किए गए।सभी जांच रिपोर्ट्स सीधे संबंधित व्यक्तियों को WhatsApp के माध्यम से भेजे जाने की व्यवस्था की गई। परिषद अध्यक्ष शशी चोरड़िया एवं परिषद परामर्शक मनोज लालवानी द्वारा सभी डॉक्टरों एवं उनकी टीम का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन परिषद मंत्री चिराग सिंघी द्वारा किया गया।