ज्ञानशाला संस्कार निर्माण शिविर का द्वितीय दिवस

संस्थाएं

उदयपुर।

ज्ञानशाला संस्कार निर्माण शिविर का द्वितीय दिवस

तेरापंथ सभा उदयपुर द्वारा आयोजित ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों के लिए त्रिदिवसीय संस्कार निर्माण शिविर मे आज दूसरे दिन सर्वप्रथम ज्ञानशाला की प्रशिक्षिकाओं द्वारा मंगलाचरण किया गया। तत्पश्चात आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक एवं डेंटल केयर के डेंटिस्ट डा. रितिका बाघेला ने बच्चो को डेंटल हेल्थ के बारे मे जानकारी दी। बच्चों एवं प्रशिक्षिकाओं ने अपने सवाल रखे जिनका जवाब उन्होंने सरल भाषा में दिया। डा. रितिका का सम्मान मुख्य संयोजिका चन्द्रा पोखरना तथा सह संयोजिका आशा सुराणा व मुख्य प्रशिक्षिका डिम्पल सिंघवी ने किया।