भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन

संस्थाएं

घाटकोपर।

भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन

घाटकोपर। श्री जैन श्वे. तेरापंथी सभा, घाटकोपर के तत्त्वावधान में तेरापंथ सभा, मुंबई के सन् 2026-28 के कार्यकाल हेतु निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन तेरापंथ सभा भवन घाटकोपर में किया गया। इस संदर्भ में अपने उद्‌गार व्यक्त करते हुए विदुषी साध्वी निर्वाणश्रीजी ने कहा तेरापंथी सभा, मुंबई एक ऐसी विशेष सभा है, जो मुंबई में कार्य करती है। अब यह दायित्व सुरेन्द्र कोठारी पर है। वे निरंतर इस दिशा में उपलब्धि हासिल करते हुए आगे बढ़े, यही मंगलकामना है। सुरेन्द्र के पास पूर्व अनुभव एवं ज्ञान दोनों हैं। वे संस्था हित में उनका सतत उपयोग करते रहे। साध्वी डा. योगक्षेमप्रभाजी ने अपने प्रेरक वक्तव्य में कहा- माणक की टीम कार्य की सफलता के साथ नई टीम का स्वागत कर रही है। सुरेन्द्र कोठारी के पास अनुभव, समय और श्रम का समन्वय है। वे संघहित में उनका उपयोग कर मुंबई सभा को चमकाते रहेंगे- यही मंगल कामना है। इस अवसर पर प्रवर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्र ने कहा-विदुषी साध्वीश निर्वाण श्रीजी की सदैव मेरे पर विशेष कृपा रही है, आगे भी आपका दिशाबोध मिलता रहेगा-ऐसा विश्वास है। माणक धींग, नरेन्द्र तातेड़, दिनेश सुतरिया, शांतिलाल कोठारी ने अपने विचार रखे। तेरापंथी सभा घाटकोपर की ओर से समागत अतिथियों का सम्मान किया गया। नवरतन गन्ना, भूपेश कोठारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार सुरेश राठौड़ ने व्यक्त किया।