संस्थाएं
नवगठित टीम का शपथ ग्रहण समारोह
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद की नवगठित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह तेरापंथ भवन, शाहीबाग में जैन संस्कार विधि के साथ आध्यात्मिक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह पूज्य मुनिश्री मुनिसुव्रतकुमारजी के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ 13 संस्कारकों द्वारा मंगलमय मंत्रोच्चार एवं जैन संस्कार विधि के साथ हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत हो उठा। तत्पश्चात तत्काल निवर्तमान अध्यक्ष प्रदीप बागरेचा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप मांडोत को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके उपरांत अध्यक्ष संदीप मांडोत ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी एवं समस्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, सेवा और समर्पण भाव से कार्य करने की शपथ दिलाई। मुनिश्री मुनिसुव्रतकुमारजी ने युवकों में मर्यादा और अनुशासन किस तरह से बना रही उसकी सीख दी गई और धर्मसंघ के प्रति हमारी निष्ठा बनी रहे ऐसी प्रेरणा दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में तेरापंथ टाइम्स के कार्यकारी संपादक जयेश मेहता की गरिमामयी उपस्थिति रही। विशेष अतिथि के रूप में शाखा प्रभारी अहमदाबाद कुलदीप कोठारी, अभातेयुप के प्रबुद्ध विचारक मुकेश गुगलिया, तेरापंथी सभा अहमदाबाद के अध्यक्ष राकेश सिपानी सहित विभिन्न सभा-संस्थाओं के पदाधिकारीगण एवं गणमान्य श्रावक समाज की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में उपस्थित वक्ताओं ने नवगठित टीम को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए संगठन के माध्यम से आध्यात्मिक, सामाजिक एवं मानवीय मूल्यों के संवर्धन हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। आध्यात्मिकता, संस्कार और संगठनात्मक प्रतिबद्धता के अद्भुत समन्वय से सम्पन्न यह समारोह तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद के इतिहास में एक प्रेरणादायी एवं स्मरणीय अध्याय के रूप में अंकित हो गया।