‘श्री उत्सव, एक कदम स्वावलंबन की ओर’ प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

संस्थाएं

विजयनगर, बैंगलोर।

‘श्री उत्सव, एक कदम स्वावलंबन की ओर’ प्रदर्शनी का भव्य आयोजन

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में तेरापंथ महिला मंडल विजयनगर द्वारा दिनांक 20 और 21 जून को 'श्री उत्सव एक कदम स्वावलंबन की ओर' प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का भव्य आगाज रोशनलाल,दिनेश पोखरना, राकेश पोकरणा परिवार एवं शंकरलाल प्रकाशचंद, महेंद्र टेबा परिवार के कर कमलों द्वारा उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, कार्यकुशलता को बढ़ावा देते हुए आत्मनिर्भर तथा आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने हेतु मंच प्रदान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण के साथ हुआ तत्पश्चात मंडल की बहनों द्वारा प्रेरणा गीत की मनभावन प्रस्तुति दी गई। अध्यक्ष महिमा पटावरी ने सभी अतिथियों सहयोगियों एवं प्रायोजक दोनों परिवारों का स्वागत किया।
अभातेममं की सहमंत्री मधु कटारिया ने कहा महिला जब अपने हुनर को पहचानती है तब अपने सपनों को ही नहीं समाज को भी संवार देती है यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो महिलाओं को उनके हुनर को निखारने और पहचान दिलाने में मददगार साबित होगा। अभातेममं पूर्व महामंत्री वीणा बैद ने कहा यह प्रोग्राम महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा संचालित है। उद्घाटनकर्ता मुख्य प्रायोजक एवं प्रबुद्ध विचारक दिनेश पोकरणा ने पूरे महिला मंडल को हार्दिक बधाई देते हुए कहा जब हम एक साथ मिलकर कार्य करते हैं तो असंभव भी संभव हो जाता है। सह प्रायोजक अणुव्रत समिति अध्यक्ष महेंद्र टेबा ने मंडल को बधाई देते हुए कहा इसी तरह और कार्य करते रहे हम सदैव आपके साथ हैं। अणुविभा राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेश चावत, सभा उपाध्यक्ष ललित सेठिया, मंत्री मनोज सेठिया, युवक परिषद उपाध्यक्ष विनीत गांधी, मंत्री कमलेश दक सभा निवर्तमान अध्यक्ष मंगल कोचर ,युवक परिषद निवर्तमान अध्यक्ष विकास बांठिया सभी ने मंडल के कार्य की सराहना की।दो दिनों में लगभग 1000 व्यक्तियों की उपस्थिति में आयोजित यह श्री उत्सव महिला उद्यमिता सामाजिक एकता एवं प्रतिभा प्रोत्साहन का सफल मंच साबित हुआ।