वार्षिक कार्यक्रमों के फोल्डर का विमोचन

संस्थाएं

जयपुर।

वार्षिक कार्यक्रमों के फोल्डर का विमोचन

परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के पावन सान्निध्य में लाडनूं स्थित प्रवास स्थल पर तेरापंथ युवक परिषद, जयपुर द्वारा सत्र 2026-27 में वर्षभर आयोजित किए जाने वाले संभावित कार्यक्रमों के फोल्डर का भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर आचार्य श्री महाश्रमण जी ने परिषद को मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए धर्मसंघ की प्रभावना तथा सेवा, संस्कार एवं संगठन की भावना को और अधिक सशक्त बनाने की प्रेरणा दी। तेरापंथ युवक परिषद, जयपुर के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने परिषद की कार्यसमिति का परिचय करवाते हुए वर्षभर आयोजित किए जाने वाले सेवा, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के प्रायोजक गुलाब कौशल्या चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान ट्रस्टी एवं शासनसेवी डॉ. नरेश मेहता ने आचार्यप्रवर के समक्ष तेरापंथ युवक परिषद, जयपुर का परिचय प्रस्तुत करते हुए परिषद द्वारा संचालित विभिन्न सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों की जानकारी दी तथा परिषद के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की आयोजना में समन्वयक गौतम बरड़िया, संयोजक मोहित गधैया, रोनक बोकड़िया सहित अन्य तेयुप साथियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही।