तेयुप पदाधिकारियों ने ली शपथ

संस्थाएं

मण्डिया।

तेयुप पदाधिकारियों ने ली शपथ

तेरापंथ युवक परिषद् मण्डिया के सत्र 2026-27 की टीम का शपथ ग्रहण समारोह मुनि विनीत कुमार जी मुनि ठाणा-2 एवं आकाश कुमार जी मुनि ठाणा-2 के पावन सान्निध्य में तेरापंथ भवन गांधीनगर बैंगलुरू में आयोजित हुआ। मण्डिया तेयुप के निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश गोखरू ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष नेमी कुमार सेठीया को शपथ दिलाई। नेमी कुमार ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए पदाधिकारियों मे उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार दक, दिलीप भंसाली, मंत्री नवीन बोहरा, सहमंत्री जितेंद्र भंसाली, अंकित बुरड़,कोषाध्यक्ष पिन्टु धींग, संगठनमंत्री चिराग गोखरू, निवर्तमान अध्यक्ष कमलेश कुमार गोखरू को शपथ दिलाई। इस अवसर पर तेरापंथ महासभा के उपाध्यक्ष प्रकाश लोढा,अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोहित कोठारी, महिला मंडल राष्ट्रीय सहमंत्री मधु कटारिया, अभातेयुप प्रबुद्ध विचारक दिनेश पोखरणा की गरिमामय उपस्थिति रही। पवन मांडोत एवं रोहित कोठारी ने संघ के आयामों को लेकर विचार व्यक्त किए एवं नवमनोनीत टीम के प्रति शुभकामनायें व्यक्त की। मुनि विनीत कुमार जी मुनि आकाश कुमार जी ने अपने वक्तव्य में कहा कि श्रावकत्व को निभाते हुए स्वयं के संस्कारों एवं संस्कृति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना है। शपथ का मूल मंत्र ही संघ की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए कार्य करना है। संचालन मण्डिया शाखा प्रभारी विकास बाँठिया ने किया।