श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

संस्थाएं

पूर्वांचल-कोलकाता

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

तेयुप पूर्वांचल कोलकाता के सत्र 2025-26 के नव मनोनीत अध्यक्ष सिद्धार्थ दुधेड़िया एवं पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी समिती सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा उत्तर हावड़ा भवन में मुनि जिनेश कुमार जी ठाणा-3 के सानिध्य में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुनि श्री के मुखारविंद से नमस्कार महामंत्र के साथ हुआ। तत्पश्चात कोलकाता के 2 परिषद तेरापंथ युवक परिषद, पूर्वांचल कोलकाता एवं उत्तर कोलकाता के शपथ ग्रहण का कार्यक्रम शुरू हुआ। दोनों परिषदों के ने निवर्तमान अध्यक्षों द्वारा नव मनोनित अध्यक्षों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तेयुप पूर्वांचल कोलकाता के अध्यक्ष सिद्धार्थ दुधेड़िया ने अपने पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिती के सदस्यों के नामो कि घोषणा की। उपाध्यक्ष-1 आशीष लिंगा, उपाध्यक्ष-2 पंकज आंचलिया, मंत्री पारस नाहटा, सहमंत्री-1 भरत नखत, सहमंत्री-2 जयंत बरडिया, कोषाध्यक्ष प्रभात चंडालिया, संगठन मंत्री विक्रम पटावरी, IPP राजीव बोथरा। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का संचालन मुनि परमानंद जी के द्वारा किया गया।