संस्थाएं
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार
स्थानीय तेरापन्थ भवन में साधारण सभा का आयोजन हुआ। सभा का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ। सभा के अध्यक्ष मनीष जीरावला ने सभी का स्वागत करते हुए कहा मुनि रश्मि कुमारजी आदि ठाणा 2 सफलतम चातुर्मास के लिए सभी के सहयोग हेतु साधुवाद ज्ञापित किया। तेरापन्थ सभा, ट्रस्ट, महिला मण्डल , आदि का भी आभार व्यक्त किया । तेरापन्थ युवक परिषद के मंत्री जीतू पारख ने विगत वर्ष 2025 -2026 के आयोजनों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत के साथ सभी मण्डलों का आभार व्यक्त किया। युवक परिषद् का भी अपार सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। कोषाध्यक्ष अर्जुन पारख ने आय व्यय का ब्योरा की प्रस्तुति के साथ सर्व सम्मति से पारित किया गया। समस्त कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा पद विसर्जन हुआ। चुनाव अधिकारी दुलीचंद पारख द्वारा चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ की गई। 2026 - 2027 अध्यक्ष पद का प्रस्ताव दिलीप डागा का ॐ अर्हम के जय घोष द्वारा सभी ने प्रस्ताव का स्वागत किया । और अध्यक्ष पद के लिए दिलीप डागा को सर्व सम्मति से अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष मनीष जीरावला एवं मंत्री जीतू पारख द्वारा शाल पट्टा ओढ़ा कर नव निर्वाचित अध्यक्ष का स्वागत किया गया।