श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

संस्थाएं

मदुरै

श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

तेरापंथ युवक परिषद्, मदुरै के वर्ष 2026–27 के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप बोकड़िया ने अपनी नवगठित कार्यकारिणी की घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ तेरापंथ महिला मंडल द्वारा प्रस्तुत नमस्कार महामंत्र से हुआ। निवृत्तमान अध्यक्ष विशाल घीया ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष संदीप बोकड़िया को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। तत्पश्चात अध्यक्ष संदीप बोकड़िया ने नवगठित टीम को शपथ ग्रहण कराई।