संस्थाएं
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार
श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा कोकराझार के सत्र 2026- 2028 के लिए सर्वसम्मति से मनोनीत अध्यक्ष कन्हैयालाल चोपड़ा एवं उनकी नव गठित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से तेरापंथ युवक परिषद कोकराझार के सत्र 2026-2027 के लिए सर्वसम्मति से मनोनीत अध्यक्ष सुमित सेठिया एवं उनकी नव गठित कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का जैन संस्कार विधि द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया। सभा गीत,विजय गीत एवं श्रावक निष्ठा पत्र के वाचन के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ाया गया। तेरापंथ युवक परिषद से जैन संस्कार सुमित सेठिया एवं राजीव बोथरा द्वारा जैन संस्कार विधि द्वारा बड़े ही सुंदर तरीके से शपथ ग्रहण का मंगल कार्यक्रम संपन्न करवाया गया। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के निवर्तमान वर्तमान अध्यक्ष से किशन लाल नाहाटा ने नव मनोनीत अध्यक्ष कन्हैयालाल चोपड़ा को शपथ-ग्रहण करवायी तेरापंथ युवक परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष संदीप गिड़िया ने परिषद के नव मनोनीत अध्यक्ष सुमित सेठिया को शपथ दिलाई।