संस्थाएं
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार
तेरापंथ भवन में तेरापंथी सभा दादर एवं विक्रोली एवं तेरापंथ युवक परिषद, दादर एवं विक्रोली का संयुक्त शपथ ग्रहण समारोह एवं 'दिव्य शोधन देता है - प्रेक्षाध्यान' कार्यशाला का आयोजन किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में शासन श्री साध्वी कंचन प्रभाजी ने प्रेरणा प्रदान करते हुए एक आचार्य की अनुपालना में चलने वाला हमारा ये जैन धर्म तेरापंथ जो पूरे भारत में फैला हुआ है जिसकी समर्पण, श्रदा, अनुशासन और मर्यादा निष्ठा भाव बेजोड़ है। शासन श्री साध्वी मंजू श्री जी ने कहा संगठन तेरापंथ धर्मसंघ की पहचान है। तेरापंथ धर्मसंघ के कार्यकर्ता गुरु दृष्टि के आराधना करते हुए अपना समय सेवा में लगाते है। सभी साध्वियों ने 'आत्म साक्षात्कार प्रेक्षा ध्यान के द्वारा' गीत का संगान कर सभी को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन तेरापंथी सभा दादर के मंत्री पंकज चौपड़ा ने किया।