संस्थाएं
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, रतलाम के सत्र 2026-28 का शपथ ग्रहण समारोह तेरापंथ सभा भवन पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम महासभा से संवाहक दिलीप भंडारी, आँचलिक प्रभारी नीलेश रांका, कार्यसमिति सदस्य संजय पालरेचा व पवन भंडारी की गरिमामय उपस्थिति मे हुआ। निवर्तमान अध्यक्ष विजय वोरा ने नवमनोनीत अध्यक्ष देवेंद्र मेहता को शपथ दिलवाई। तत्पश्चात देवेंद्र मेहता ने अपना व्यक्तव्य मे आगामी कार्यकाल का विजन प्रस्तुत किया व टीम की घोषणा करते हुए सभी को शपथ दिलवाई कार्यक्रम मे समाज के श्रावक ऋषभ जुबिन जैन का भारतीय जनता पार्टी मे जिला उपाध्यक्ष बनने पर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय पालरेचा व आभार ज्ञापन संगठन मंत्री हेमंत दख ने किया।