संस्थाएं
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार
अणुव्रत समिति जसोल की साधारण सभा का आयोजन पुराणा ओसवाल जसोल में अध्यक्ष महावीर चंद सालेचा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस साधारण सभा मे कई नये प्रस्ताव सहित नैतिकता, सद्भावना व नशा मुक्ति अभियान को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। पुराना ओसवाल सभा भवन में अध्यक्ष महावीरचंद सालेचा की अध्यक्षता में जसोल अणुव्रत समिति जसोल की साधारण सभा मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व सरपंच भंवरलाल भन्साली, विशिष्ट अतिथि श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा उपाध्यक्ष हनुमानचन्द भंसाली, वरिष्ठ अणुव्रती ईश्वरचंद इन्दा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित की गई।
अणुव्रत समिति की महिला सदस्यों द्वारा अणुव्रत गीतिका 'संयम मय जीवन हो,,,,,,' का संगान किया। निवर्तमान अध्यक्ष पारसमल गोलेच्छा ने अणुव्रत आचार सहिंता का वाचन किया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष महावीर चंद सालेचा ने प्रस्तुति दी।अणुव्रत कैलेंडर बालोतरा जिलाधीश महोदय सुशीलकुमार यादव, पुलिस अधीक्षक रमेशकुमार ( IPS ), नगर पालिका जसोल ईओ जयप्रकाश डाउकीया , CMHO वंकाराम पटेल, थाना अधिकारी शारदा विश्नोई आदि को 2026 का अणुव्रत कैलेंडर, जीवन विज्ञान योग प्रशिक्षक डायरी सप्रेम भेंट कर व अणुव्रत दुपट्टा पहिनाकर बहुमान किया एवं नशा नहीं करने व कराने का संकल्प दिराया गया तथा कैलेंडर को अपने कार्यलय में लगाने का निवेदन किया गया। महिला मण्डल अध्यक्ष ममता गाँधी मेहता ने धन्यवाद ज्ञापित किया व कोमल कंकु चोपड़ा ने सभी के प्रति आभार प्रगट किया। सभा में विशेष रूप से उपस्थित रहे शांतिलाल डोसी, नरेश सुराणा, नरेश देवासी सहित उपस्तिथ थे। कार्यक्रम में निज पर शासन-फिर अनुशासन। संयम ही जीवन है, अहिंसक चेतना का जागरण हो -नैतिक मूल्यों का विकास हो, नशा नाश का द्वार आदि नारे लगाए गये। कार्यक्रम का सफल संचालन मंत्री सफरू खान ने किया।