संस्थाएं
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, राजराजेश्वरी नगर के कार्यकारी वर्ष 2026–28 की प्रथम कार्यसमिति बैठक सभाध्यक्ष कमलसिंह दुगड़ की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के सामूहिक उच्चारण से हुआ। पूर्व अध्यक्ष मनोज डागा ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया। निवर्तमान अध्यक्ष राकेश छाजेड़ ने वर्तमान अध्यक्ष को दायित्व हस्तांतरण करते हुए सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। अध्यक्ष कमलसिंह दुगड़ ने परम पूज्य गुरुदेव के प्रति संतों का चातुर्मास प्रदान करने हेतु कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने संगठन की भावी कार्ययोजना, सेवा, समर्पण एवं सामूहिक सहभागिता पर प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई 2026 को मुनि आकाश कुमार जी एवं मुनि हितेन्द्र कुमार जी का चातुर्मासिक प्रवेश प्रस्तावित है। क्षेत्र में दिवंगत नीरज लोढ़ा एवं अन्य सभी दिवंगत आत्माओं के उत्तरोत्तर आध्यात्मिक विकास की मंगलकामना हेतु लोगस्स का सामूहिक पाठ किया गया। जिसमें अच्छी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक का कुशल संचालन सभा मंत्री अमित नौलखा ने किया तथा आभार ज्ञापन सहमंत्री मनोज बैद ने किया।