संस्थाएं
युगप्रधान गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशनुसार तेरापंथ महिला मंडल, सेलम द्वारा साध्वी सोमयशा जी के सान्निध्य में तेरापंथ भवन में आचार्य तुलसी विसर्जन दिवस श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्वक दो चरणों में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में आचार्य तुलसी के जीवन एवं व्यक्तित्व पर आधारित प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें श्रावक-श्राविकाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता के प्रथम चरण मे नितेश फुलफगार सपना बाफना ने First round मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।
साध्वी सोमयशा जी एवं साध्वी सरलयशा जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में गुरुदेव तुलसी के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संदेश दिया। राष्ट्रीय ट्रस्टी नीलम सेठिया ने शासनमाता द्वारा रचित गुरुदेव तुलसी पर आधारित भावपूर्ण कविता का वाचन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिला मंडल की उपाध्यक्ष शालिनी लुंकड़ ने अपने भावपूर्ण वक्तव्य में आचार्य तुलसी के आदर्शों के माध्यम से व्यक्तित्व निर्माण पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का प्रभावी एवं सुंदर संचालन निशा डूंगरवाल ने किया।