युगप्रधान गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष

संस्थाएं

जयपुर

युगप्रधान गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष

गणाधिपति आचार्य श्री तुलसी के 30वें महाप्रयाण दिवस के पावन अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद, जयपुर के द्वारा में जप-तप-अभ्यर्थना कार्यक्रम का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक जप एवं तप-अभ्यर्थना के साथ हुआ। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री तुलसी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। तेयुप जयपुर के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि यह आयोजन आचार्य श्री तुलसी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनके द्वारा स्थापित नैतिकता, मानवता एवं आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का एक विनम्र प्रयास है। इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के उपाध्यक्ष प्रथम राजेन्द्र बांठिया एवं उपाध्यक्ष द्वितीय राजेश नागोरी आदि ने आचार्य श्री तुलसी के अवदान पर प्रकाश डाला तथा कुशल संयोजना में संयोजक लोकेश जैन एवं श्री अंकित जैन का श्रम उल्लेखनीय रहा। श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण से ओत-प्रोत यह आयोजन सभी उपस्थितजनों के लिए प्रेरणादायी एवं भावपूर्ण रहा। उल्लेखनीय हैं कि आचार्य तुलसी सर्किल का वर्षपर्यन्त देखरेख एवं सौन्दर्यकरण का कार्य तेयुप जयपुर के द्वारा किया जा रहा है।