संस्थाएं
युगप्रधान गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष
अणुव्रत अनुशास्ता गणाधिपति गुरुदेव आचार्यश्री तुलसी के 30 वे महाप्रयाण दिवस निमित्त शिरपुर मे 'एक शाम गुरु तुलसी के नाम' भक्ति संध्या एवं जाप का आयोजन किया गया। इस महाप्रयाण दिवस को एकासन दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें 11 एकासन हुये। भक्ति संध्या की शुरुवात सर्वप्रथम तुलसी अष्टकम से हुई। सामूहिक रूप में जाप और गुरु तुलसी पर आधारित गीतों का संगान हुआ। युवक परिषद् की ओर से गणाधिपति पूज्य गुरुदेव श्री तुलसी के जीवन पर आधारित Rapid Fire Quiz रखी गई जिसमें सभी ने उत्साह के साथ भाग लिया। मंगलपाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर ज्ञानशाला, महिला मंडल एवं शिरपुर सभा की उपस्तिथि रही।