युगप्रधान गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष

संस्थाएं

शास्त्री नगर, नई दिल्ली

युगप्रधान गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष

बहुश्रुत मुनिश्री उदित कुमार जी के पावन सान्निध्य में युगप्रधान आचार्य श्री तुलसी का 30वां महाप्रयाण दिवस एवं तेरापंथ सभा शास्त्री नगर का शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। तेरापंथ भवन शास्त्री नगर में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धाभिव्यक्ति करते हुए बहुश्रुत मुनि उदित कुमार जी ने कहा -आचार्य तुलसी ने तेरापंथ को एक लघु संप्रदाय के स्वरूप से उठाकर लोकप्रिय धर्मसंघ के रूप में स्थापित किया। उन्होंने युग की आवश्यकता और समय की मांग के अनुरूप धर्मसंघ में अपेक्षित संशोधनों व परिवर्तनों को सहर्ष अंगीकार किया।' मुनिश्री ने उन्हें एक 'प्रेरणास्रोत आचार्य' के रूप में अभिहित करते हुए कहा कि वे अपने प्रत्येक शिष्य की योग्यताओं को निखारने, प्रेरणा देने तथा उन्हें प्रोत्साहन प्रदान करने में सदैव तत्पर रहते थे। इसी क्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजा कोठारी ने जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा के उपाध्यक्ष संजय खटेड़ से शपथ ग्रहण की। नवगठित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण के संदर्भ में मुनिश्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं उनकी पूरी टीम को पावन पाथेय प्रदान करते हुए प्रेरित किया कि वे समाज के सभी घटकों को साथ लेकर, सर्वसमावेशी भावना के साथ कार्य करें ताकि संगठन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सके। इस मंगल प्रसंग पर समाज के अनेक प्रबुद्ध श्रावक-श्राविकाएं उपस्थित रहे।