संस्थाएं
युगप्रधान गणाधिपति आचार्यश्री तुलसी की 30वीं पुण्यतिथि पर विशेष
तेरापंथ महिला मंडल द्वारा विसर्जन दिवस के अवसर पर तेरापंथ धर्मसंघ के नवम आचार्य, गणाधिपति गुरुदेव श्री तुलसी के महाप्रयाण दिवस को श्रद्धा, भक्ति एवं भावपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम साध्वी पावन प्रभा जी ठाणा 4 के पावन सान्निध्य में सहकार नगर में आयोजित हुआ। साउथ जोन की बहनों द्वारा मंगलाचरण किया गया। महिला मंडल अध्यक्ष रेखा पितलिया ने गुरुदेव श्री तुलसी के व्यक्तित्व, एवं प्रेरणादायी जीवन पर अपने विचार व्यक्त किए। साध्वी पावन प्रभा जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में गुरुदेव श्री तुलसी के जीवन संबंधित कुछ बातें बताई । साध्वी रम्य प्रभा जी ने प्रश्न पूछे उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक प्रश्नों के उत्तर देकर कार्यक्रम को ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादाई बना दिया। अंत में साध्वी श्री जी ने गुरुदेव तुलसी का जप करवाया। सम्पूर्ण कार्यक्रम श्रद्धा, प्रेरणा एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।