संस्थाएं
प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन
आगामी चातुर्मास के शुभ आगमन की पूर्व बेला में तेरापंथ युवक परिषद् अहमदाबाद की नवगठित कार्यसमिति के 50 से अधिक युवा एवं पदाधिकारी पूज्य साध्वी अणिमाश्री जी के श्रीचरणों में श्रद्धाभाव के साथ उपस्थित हुए। युवकों ने साध्वीश्री के श्रीचरणों में विनम्र भाव से शाहिबाग में शीघ्र पधारने का भावपूर्ण आह्वान किया तथा आगामी चातुर्मास को आध्यात्मिक जागरण, संस्कार संवर्धन एवं युवाशक्ति के सशक्त निर्माण का प्रेरणादायी पर्व बनाने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर पूज्य साध्वी अणिमाश्री जी ने अपने मंगल उद्बोधन में युवाओं को धर्म, साधना, स्वाध्याय, संयम एवं संस्कारमय जीवन अपनाने की प्रेरणा प्रदान की। आपने कहा कि चातुर्मास का प्रत्येक क्षण आत्मविकास का स्वर्णिम अवसर है। यदि युवा वर्ग इस अवधि का सदुपयोग करे तो वह अपने जीवन में आध्यात्मिक ऊँचाइयों को प्राप्त कर सकता है। अध्यक्ष संदीप मांडोत ने अपने संबोधन में साध्वीश्री जी को नवगठित टीम , किशोर व युवा साथीयो के बारे में जानकारी दी। अपने वक्तव्य में साध्वीश्री को इस वर्ष युवा शक्ति के आध्यात्मिक विकास के लिए विशेष निवेदन किया एवं चातुर्मास में कई बड़े आयोजनों के लिए अपनी बात रखी। मंत्री हैप्पी भरसारिया ने कुशल संचालन एवं साध्वी श्री के प्रति आभार ज्ञापन करते हुए कहा कि साध्वी श्री आपके दिशा निर्देश से सभी सक्रिय कार्यकर्ता, श्रावक कार्यकता के रूप में निखर कर आएगे। संगठन मंत्री राहुल बालड़ ने अपने वक्तव्य परिषद् के सभी सदस्यों ने साध्वीश्री के मार्गदर्शन में आगामी चातुर्मास के प्रत्येक आध्यात्मिक, सामाजिक एवं संस्कारमूलक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा अधिकाधिक युवाओं को धर्मसंघ से जोड़ने का संकल्प लिया।