संस्थाएं
नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर सम्पन्न
श्री महावीर विद्या जैन परिवार द्वारा नि:शुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह परिवार द्वारा पिछले सात महीनों में आयोजित छठा सेवा शिविर था, जिसमें लगभग 150 लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया। शिविर में एएसजी आई हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने नेत्र जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। वहीं आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच सेवाएं उपलब्ध कराईं। प्रसिद्ध आयुर्वेदाचार्य वैद्य डॉ. राधेश्याम श्रीवास्तव ने आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देकर अपनी सेवाएं प्रदान कीं। वहीं आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर के रवि दुग्गड़ ने भी शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंत्री उमेश राय ने आयुर्वेद पद्धति की उपयोगिता और महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।