चातुर्मास हेतु चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

संस्थाएं

अणुव्रत भवन, नई दिल्ली।

चातुर्मास हेतु चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या शासन श्री साध्वी सुव्रतां जी ठाणा-4 झंडेवालान से विहार कर अणुव्रत भवन में आगामी चातुर्मास हेतु चातुर्मासिक मंगल प्रवेश किया। अणुव्रत भवन में विराजित डॉक्टर साध्वी कुंदन रेखा जी ठाणा 3 ने आपका स्वागत अभिनंदन किया। तत्पश्चात अणुव्रत भवन के प्रांगण में साध्वी श्री का स्वागत समारोह एवं आध्यात्मिक मिलन कार्यक्रम आयोजित रहा।संस्थाओं के प्रमुख एवं उपस्थित गणमान्य जनों ने मूक स्वागत अभिव्यक्ति दी। समाज भूषण मांगीलाल सेठिया, अणुव्रत न्यास के मुख्य न्यासी के सी जैन, महासभा उपाध्यक्ष संजय खटेड, तेयुप दिल्ली अध्यक्ष मनीष जैन ने स्वागत भावनाएं व्यक्त की। साध्वी श्री जी द्वारा गीत का संगांन किया गया, शासन श्री साध्वी सुमन प्रभा जी ने इस चातुर्मास में अधिक से अधिक धर्मोउपासना व त्याग की प्रेरणा दी, शासन श्री साध्वी सुव्रतां जी ने कहा गुरुदेव के आदेशानुसार चातुर्मास प्रवास हेतु अणुव्रत भवन आ गये है साध्वी कुंदन रेखा जी ठाणा-3 के प्रति सवात्सलय अहोभाव प्रैषित किए एवं यह चातुर्मास पुरी दिल्ली का है, अतः दिल्ली का समाज व प्रत्येक सदस्य इसका लाभ लेवे। साध्वी कुंदन रेखा जी ने गीत के माध्यम से साध्वी वृंद के प्रति स्वागत के भाव प्रस्तुत किए। आभार ज्ञापन कोषाध्यक्ष राजेश बैगानी ने किया एवं कार्यक्रम का कुशल संचालन विकास बोथरा ने किया।