संस्थाएं
श्रीउत्सव का भव्य आयोजन
तेरापंथ महिला मंडल के द्वारा बहुत ही विशाल रूप में श्री उत्सव का भव्य आयोजन स्थानीय महावीर पंचायती धर्मशाला में किया गया। श्री उत्सव लगाने का मेन उद्देश्य महिला उद्यमियों को आगे लाना, उनकी कला को पहचान देना तथा नारी को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है ।सर्वप्रथम आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महोदया ब्रह्माकुमारी बी के मनीषा के कर कमल के द्वारा रिबन खोलकर तथा नमस्कार महामंत्र एवं मंगल पाठ से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। अध्यक्ष भावना जैन ने सभी का स्वागत करते हुए बहनों का आव्हान करते हुऎ कहा बढ़े चलो स्वालंबन की ओर । आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महोदया बी के मनीषा ने कहा की ब्रह्मा प्रजापति जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था की कमान बहनों के हाथों मे दी।महासभा के प्रभारी भूपेंद्र जैन ने तेरापंथ महिला मंडल को असाधारण महिला मंडल बताया। ज्ञानशाला की संयोजिका कृष्णा ने बहनों को प्रोत्साहन देते ही कहा की अर्जुन की आंख की तरह तथा अंगद के पैर की तरह मजबूत इरादों के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन तथा मंत्री जय जैन भी उपस्थित रहे। महिला मंडल मंत्री पूजा जैन ने सभी का आभार ज्ञापन किया।