संस्थाएं
Career Conclave 2026 को भव्य सफल आयोजन
27 प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों को एक ही छत के नीचे लाकर, विद्यार्थियों को प्रवेश विशेषज्ञों से सीधे बातचीत कराने, विशेष और उभरते हुए पाठ्यक्रमों की जानकारी,विभिन्न संस्थानों की तुलना करने और व्यक्तिगत केरियर मार्गदर्शन प्रदान करने का अनूठा अवसर दिया गया। अभिभावकों ने एक ही स्थान पर शीर्ष विश्वविद्यालयों से मिलने की पारदर्शिता और सुविधा की सराहना की, जबकि विद्यार्थी अपने भविष्य को लेकर अधिक स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ गए। इस सार्थक पहल में TPF दिल्ली के साथ साझेदारी निभाई जैन समाज की अति प्रतिष्ठित संस्था JITO ने। रमन जैन अध्यक्ष, JITO ने टीपीएफ दिल्ली के प्रयास की सराहना करते हुए टीपीएफ अध्यक्ष कविता जी से समय समय पर साथ मिलकर कार्यक्रम आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की।