विविध
नूतन गृह प्रवेश
लाडनूं। सुखराज-स्व. सरोज देवी जैन के सुपुत्र राजेश - जयंती जैन निवासी लाडनूं का नूतन गृह प्रवेश जैन संस्कार विधि के अनुसार अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। संस्कारक बजरंग लाल डागा, बीरेंद्र बोहरा एवं राजेश कुमार चंडालिया ने मंगल मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ सम्पूर्ण संस्कार सम्पन्न करवाया।