संस्थाएं
आचार्य महाप्रज्ञ साइंस लैब' का लोकार्पण
विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार एवं प्रयोगात्मक शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से गवर्नमेंट अपर प्राइमरी स्कूल, मेकलामंडी, सिकंदराबाद में 'आचार्य महाप्रज्ञ साइंस लैब' का भव्य लोकार्पण सम्पन्न हुआ। यह परियोजना तेरापंथ युवक परिषद, हैदराबाद की पहल पर NTT Managed Services India Private Limited के CSR सहयोग से स्थापित की गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद (ABTYP) के उपाध्यक्ष अभिनंदन नाहटा ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा, 'विज्ञान केवल एक विषय नहीं, बल्कि सोचने का एक तरीका है। यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों में जिज्ञासा, नवाचार एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का सशक्त माध्यम बनेगी। आचार्य महाप्रज्ञ के शिक्षा एवं संस्कार आधारित जीवन-दर्शन को समर्पित यह पहल समाज के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सार्थक कदम है।' इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में NTT Managed Services India Private Limited के Executive, Head – APAC Service Delivery, Cloud & Security चेतन कुमार मालवीय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में Finance Controller आशीष दक उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक संसाधन एवं व्यावहारिक ज्ञान ही भविष्य के नवाचारों की मजबूत नींव हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वरूपा ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए तेरापंथ युवक परिषद, हैदराबाद एवं NTT Managed Services India Private Limited के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह विज्ञान प्रयोगशाला विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उनकी वैज्ञानिक सोच को नई दिशा प्रदान करेगी। इस अवसर पर तेयुप हैदराबाद के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल ने परिषद की ओर से स्वागत व्यक्तव्य दिया और आचार्य महाप्रज्ञ के प्रेरणादायी साहित्य भेंट कर NTT के सभी अधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रांजल दुगड़ ने किया। अंत में तेलंगाना MBDD प्रभारीअनिल दुगड़ ने आभार ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों, सहयोगियों एवं विद्यालय परिवार का धन्यवाद व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं।