संस्थाएं
अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता 2025 का प्रमाण पत्र वितरण
उत्तर हावड़ा। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के निर्देशन में अणुव्रत समिति हावड़ा द्वारा अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता 2025 के उत्तीर्ण संभागियों को प्रमाण पत्र वितरण किए गए। मुनि जिनेशकुमारजी ठाणा 3 के सानिध्य में उत्तर हावड़ा स्थित तेरापंथ सभागार में अणुव्रत प्रबोधन प्रतियोगिता 2025 के प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दीपक नखत, उपाध्यक् मनीष बैद, रंजीत सिंह बैद, सहमंत्री लीना सिंघी, सुनीता बैद, कोषाध्यक्ष पारस बरडिया सहित स्थानीय संघीय संस्थाओं के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।