नवमनोनीत प्रथम कार्यसमिति का शपथ ग्रहण लाडनूं में

संस्थाएं

जयपुर।

नवमनोनीत प्रथम कार्यसमिति का शपथ ग्रहण लाडनूं में

परम पूज्य गुरुदेव के पावन प्रवास स्थल पर लाडनूं में आचार्य तुलसी ऑड़ीटोरियम लाडनूं में तेरापंथ युवक परिषद्, जयपुर की नव मनोनीत कार्यसमिति का शपथ ग्रहण समारोह में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत, राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी एवं लाड़नूं प्रवास व्यवस्था समिति के मंत्री राजेन्द्र खटेड़ की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। तेरापंथ युवक परिषद्, जयपुर के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने नव मनोनीत कार्यसमिति के सदस्यों का नामोल्लेख करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आह्वान किया कि वे धर्मसंघ की प्रभावना, संगठन की गरिमा तथा सेवा, संस्कार एवं समर्पण की भावना के साथ अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं उत्तरदायित्व के साथ निर्वहन करें। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन मांडोत एवं राष्ट्रीय महामंत्री सौरभ पटावरी ने नव मनोनीत कार्यसमिति, परिषद् सभी सदस्यों को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि जयपुर परिषद् नई ऊर्जा एवं सक्रियता के साथ संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी। कार्यक्रम की आयोजना में समन्वयक गौतम बरड़िया, संयोजक मोहित गधैया, रोनक बोकड़िया सहित अन्य तेयुप साथियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। स्वागत उद्बोधन में तेयुप जयपुर के अध्यक्ष प्रवीण जैन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि 'जयपुर परिषद सेवा, संस्कार और संगठन के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रही है। अभातेयुप के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अविनाश नाहर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुये युवकों का उत्साहवर्धन किया।