संस्थाएं
ज्ञानशाला शिविर का सफल आयोजन
श्री जैन तेरापंथ सभा उदयपुर के तत्वावधान में ज्ञानशाला शिविर में बच्चों ने दिखाया पूर्ण उत्साह। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानशाला की बहनों द्वारा मंगलाचरण पर (परमेष्ठी वंदना) वंदना द्वारा किया गया। तत्पश्चात योगा, प्रेक्षा, मेडिटेशन ट्रेनर अंतिमा सिंघवी ने बच्चों को बताया कि हमारे जीवन में योगा, प्रेक्षा ध्यान का कितना महत्व है। हमें केवल स्वस्थ रहने के लिए ही नहीं अपितु हमारे जीवन के सर्वांगीण विकास के लिए योग और प्रेक्षा अध्ययन अत्यंत जरूरी है। उन्होंने बच्चों को बैलून के माध्यम से सरल तरीके से बताया कि हमारे फेफड़ों के लिए ऑक्सीजन कितना जरूरी है। अंतिमा ने छोटी-छोटी योग क्रियायो के माध्यम से सभी को बताया कि हम अपने ब्रेन को कैसे एक्टिव कर सकते हैं, आंखों की रोशनी बढ़ा सकते हैं, याददाश्त बढ़ाने आदि के लिए योग क्रियाएं बताइ। लंच के बाद बच्चों को जैन क्रिकेट खिलाया गया। क्रिकेट बहुत ही रोमांचक रहा । जैन आध्यात्मिक प्रश्नोत्तरी के माध्यम से खिलाया गया।
आयोजन में नियोजन अधिकारी सूर्य प्रकाश मेहता, सभा अध्यक्ष राजकुमार कच्छारा, युवक परिषद से विनीत फुलफ़गर एवं अजीत छाजेड़ आदि उपस्थित थे। सभी ने बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया। सभा अध्यक्ष राजकुमार ने सभी बच्चों को बताया कि वह तीन दिन शिविर में जो भी सीखे हैं उसे जीवन में उतारने का प्रयास करें। तत्पश्चात ज्ञानशाला मुख्य प्रशिक्षका चंद्रा पोखरना ने पधारे हुए अतिथियों का स्वागत किया। प्रशिक्षिका में सर्वाधिक उपस्थिति का पुरस्कार मीना नंद्रेचा को दिया गया। अंत में मुख्य संयोजिका चंद्रा पोखरना की ओर से सभी प्रशिक्षिकाओं को उनकी सेवाओं की प्रोत्साहन के लिए उपहार दिए गए।