श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

संस्थाएं

लिलुआ

श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के समाचार

तेरापंथ सभा भवन लिलुआ में तेरापंथ युवक परिषद्,लिलुआ, सत्र 2025–26 की वार्षिक साधारण सभा आयोजित हुई। सुभारंभ नमस्कार महामंत्र से हुआ, उसके पश्चात विजय गीत का संगान परिषद के सहमंत्री दीपक बागरेचा,संगठन मंत्री संयम सेठिया, कार्यकारणी सदस्य मयंक बांठिया और विनय बाफना ने किया और श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन चुनाव अधिकारी रंजीत सेठिया ने किया। स्वागत भाषण परिषद अध्यक्ष अमित नाहटा ने दिया। मंत्री अंकुश छाजेड़ ने मंत्री विस्तृत प्रतिवेदन दिया जिसकी सभी ने ॐ अर्हम की ध्वनि से सराहना की। आय व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष जयंत घोड़ावत की अनुपस्थिति में संगठन मंत्री संयम सेठिया ने प्रस्तुत किया जिसको सभा सदस्यों ने पास किया। वर्षभर के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए मंत्री ने सभी सदस्यों के कार्य की सराहना की एवं परिषद के नियुक्त सदस्यों को भी सम्मानित किया। चुनाव अधिकारी रंजीत सेठिया ने आगे की कार्यवाही शुरू की, सहमति से दीपक बागरेचा को अध्यक्ष 2026–27 के रूप में सर्वसम्मति के साथ मनोनीत किया गया। सभी सदस्यों व अन्य पदाधिकारीगण ने दीपक को बधाई दी।